लोड हो रहा है...

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की छठे माले से गिरकर मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. मलाइका अरोड़ा के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस के पिता की निधन की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा का निधन छठे माले से गिरकर हुआ है. इस खबर के बाद से बॉलीवुड शोक में हैं. एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी उनके घर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस के घर मुंबई पुलिस पहुंच गई है. मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है.

सुसाइड या हादसा?

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनका शव बाबा अस्पताल में रखा गया है.
एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड किया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

मलाइका मुंबई के लिए रवाना

मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं. जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं.

पिछले साल अस्पताल में हुए थे एडमिड

पिछले साल अनिल अरोड़ा को हेल्थ इश्यू के चलते मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. उस दौरान मलाइका को मां जॉइस के साथ अस्पताल में देखा गया था. इस दुखद खबर के बाद तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं.

- Advertisement -

मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे. वो मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं. उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी, जो कि मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं. शादी और बेटियां होने के कुछ साल बाद अनिल और जॉइस का तलाक हो गया था, जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने भी किया था और बताया ता कि उनका बचपन कितना कठिन हो गया था.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।