लोड हो रहा है...

बीएसएफ ने पाकिस्तान से ड्रोन के साथ आई हेरोइन की खेप को किया बरामद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से आई आधा किलो हेरोइन पकड़ी है। साथ में पाकिस्तान ड्रोन भी बरामद किया है। यह खेप रात के समय ड्रोन के जरिए सरहद पर बनी बीएसएफ की चौकी जोगिंदर सिंह के पास फेंकी गई थी।

तरनतारन से बरामद हुई थी 13 किलो हेरोइन

बीएसएफ के जवानों में तरनतारन के गांव कलस से 13.160 किलो हेरोइन बरामद की थी। हेरोइन छह बोतलों में भरी हुई थी जिसपर पीली टेप लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि हेरोइन को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा गया है। नशा तस्करों के हाथ लगने से पहले ही बीएसएफ ने इस नशे की खेप को बरामद कर लिया।

सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर कौन से तस्कर गिरोह ने इस नशे की खेप को पाकिस्तान से मंगवाया था। इसके अलावा गांव नौशहरा के पास खेतों से एक असेम्बल्ड पाक ड्रोन को भी बीएसएफ ने कब्जे में लिया है। यह जुगाडू किस्म का ड्रोन है जिसे पाक तस्करों ने भारतीय इलाके में भेजा था। खराबी आने की वजह से यह खेतों में गिर गया और सूचना के बाद बीएसएफ ने उसे बरामद कर लिया।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।