लोड हो रहा है...

मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र चेक करने के आरोप में माधवी लता पर एफआईआर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

हैदराबाद. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा कैंडिडेट माधवी लता विवादों में घिर गई हैं। माधवी ने हैदराबाद के एक बूथ पर कुछ मुस्लिम महिला वोटर्स के ID मांगे। उनके चेहरे से बुर्का हटवाया और ID से मिलान की। इस पर विवाद छिड़ गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले पर हैदराबाद कलेक्टर ने कहा कि माधवी लता के खिलाफ धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

माधवी लता बोलीं- मुझे ID जांचने का अधिकार

माधवी लता ने कहा- मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया है। अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया

इससे पहले माधवी लता हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के आजमपुर में मतदान केंद्र संख्या 122 के दौरे पर पहुंची थीं। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था कि कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां वरिष्ठ नागरिक मतदाता तो आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। उनमें से कुछ गोशामहल के निवासी हैं, लेकिन उनके नाम रंगारेड्डी की सूची में जोड़ दिए गए हैं। माधवी लता ने भास्कर से इंटरव्यू के दौरान कहा- हैदराबाद ओवैसी परिवार का कोई गढ़ नहीं है। AIMIM जिस मिट्टी से बनी है, उसे तोड़ना मेरे लिए बहुत आसान है। मैं ओवैसी को चुनौती नहीं मानती। ये तय है कि इस बार ओवैसी साहब की छुट्टी होने वाली है।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।