गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 11:22:08 AM

मौलाना ने 4 महीने तक किया नाबालिग का दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. यूपी के कानपुर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां के मस्जिद के एक मौलाना ने 14 साल की लड़की के साथ 4 महीने तक दुष्कर्म किया और इस दौरान जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने अबॉर्शन पिल खिला दी। दवा खाने के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। .

चार महीने से रेप कर रहा था मौलाना

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। आरोपी सोनू हाफिज मस्जिद में मौलाना है। मौलाना सोनू काफी समय से एक नाबालिग 14 साल की किशोरी को खाने पीने की चीजें देने का लालच देकर घर पर बुलाता था और फिर उसके साथ रेप करता था। किशोरी जब इसका विरोध करती थी तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया करता था। पिछले चार महीने से ये सब चल रहा था कि इस बीच किशोरी प्रेग्नेंट हो गई।

लड़की के गर्भवती होने का ऐसे हुआ खुलासा

किशोरी ने जब सोनू से अपनी तबियत के बारे में बताया तो उसने किशोरी को अबॉर्शन पिल खिला दी। किशोरी घर गई तो उसकी तबियत बिगड़ गई। उसकी मां ने ईद के दिन जब बेटी की हालत देखी तो उससे पूछा तो बेटी ने डरते-डरते मां को आपबीती सुनाई। किशोरी की हालत देखकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है। यह पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी थाने को दी।

कानपुर के डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साभार : इंडिया टीवी

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।