लोड हो रहा है...

पत्रकार आदर्श निगम ने लायगा अंशु गुप्ता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. उन्नाव के पत्रकार आदर्श निगम ने आरोप लगाया है कि अंशु गुप्ता नाम का व्यक्ति भू माफिया व कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है. आदर्श निगम ने एडीजी जोन लखनऊ को दिए अपने प्रार्थना पत्र में दावा किया कि अंशु गुप्ता पूर्व में भी कई पत्रकारों पर हमला करवा चुका है. उसने कई गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया हुआ है. इसके बाद भी पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. आदर्श ने कहा कि यदि इस अपराधी पर शीघ्र ही वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्याय नहीं दिलाया गया, तो वो विवश होकर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री दरबार में आत्मदाह कर लेगा.

रिपोर्ट : संजय सक्सेना

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।