लोड हो रहा है...

ममता बनर्जी ने प्रदर्शनी डॉक्टरों से की मुलाकात, पांच मांगों पर हुई बात

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में जारी गतिरोध का समाधान निकालने के लिए आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंदोलनकारियों के बीच बैठक होगी। शनिवार को सीएम ममता बनर्जी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने स्वास्थ्य भवन पहुंचीं। इस मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने सीएम कार्यालय को एक भेजा और बैठक के लिए समय मांगा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को आज शाम छह बजे अपने आवास पर मिलने बुलाया। डॉक्टरों का प्रतिनिधि दल इस बैठक के लिए ममता बनर्जी के आवास पर पहुंच चुके हैं। डीजीपी राजीव कुमार, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव भी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे।

प्रदर्शन स्थल पर ममता बनर्जी से मिलने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर आरिफ ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी हमारे प्रदर्शन स्थल पर आई थी। हमें यह जानकार खुशी हुई कि बातचीत के लिए द्वार दोनों तरफ से खुल गए। इसके लिए हमने सीएम कार्यालय को एक मेल भेजा है, जिसमें हमने लिखा कि आपके आने से हम खुश हुए। हमें यकीन है कि हमें यकीन है कि आप पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट द्वारा संबोधित पांच सूत्री मांग पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। हम भी चर्चा के लिए तैयार हैं। वे जब भी हमें बुलाएंगी, हम जाने के लिए तैयार हैं।”

मृतक डॉक्टर की मां ने की मीडिया से बात

मुख्यमंत्री और डॉक्टरों की बैठक से पहले मृतक डॉक्टर की मां ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि सीएम जूनियर डॉक्टरों की पांच मागों को मान लें और समाधान खोजे। मैं देख रही हूं कि प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सभी इसमें दोषी हैं। जूनियर डॉक्टरों को सबसे ज्यादा परेशानी है। हम उनसे बात करके और उनकी मांगें मानकर जल्द समाधान चाहते हैं।”

क्या हैं डॉक्टरों की पांच मांगें

–  नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के लिए और सबूत नष्ट करने के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा।
– मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।
– कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम का इस्तीफा।
– स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना
– सरकारी अस्पतालों में ‘धमकी देकर काम कराने की संस्कृति’ को खत्म करना

- Advertisement -

मुख्यमंत्री आवास पहुंचा जूनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।