लोड हो रहा है...

लव जिहाद : धर्मांतरण के लिए नाबालिग का बलात्कार कर बनाया वीडियो

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

भोपाल. इंदौर में साढ़े सतरह साल की नाबालिग लड़की ने लव जिहाद के मामले में केस दर्ज करवाया है। लड़की की रिपोर्ट पर मोईन खान निवासी लाल गली के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कारवाई की गई है। मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाने का है। शनिवार को यहां पर जमकर हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी पर सख्त धाराएं लगाने के लिए नारेबाजी की। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और लव जिहाद के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। महिला पुलिस अफसर के सामने अफसरों ने नाबालिग छात्रा के बंद कमरे में बयान कराए। पुलिस ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता की ओर से लिखित में शिकायत मिली थी।

संबंध बनाने के बाद मिलने का दबाव बना रहा मोईन
पिता ने शिकायत में कहा कि बेटी कई दिनों से गुमसुम सी थी। जब उसे परिवार के लोगों ने समझाकर पूछा कि क्या परेशानी है तब उसने बताया कि पास में ही रहने वाला मोईन खान उसे परेशान कर रहा है। 17 सितंबर को मोईन उसे बिचौली मर्दाना इलाके की होटल में ले गया। यहां पर मोईन ने जबरन उससे संबंध बनाए। उसने रोका तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से मोईन लगातार मिलने का दबाव बना रहा है। इस वजह से बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। शनिवार को इस मामले में हिंदूवादी संगठन भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोईन ने लड़की का वीडियो बनाया और उसे बदनाम करने की धमकी दी। वह नाबालिग छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों को आश्वासन दिया की मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।