लोड हो रहा है...

पार्टी के झंडे के साथ राम मंदिर परिसर में घुसे कांग्रेसी, हुआ बवाल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के समर्थकों और राम मंदिर में आए भक्तों के बीच झड़प हो गई। बहस के दौरान हाथापाई होने की भी सूचना मिली है। राम मंदिर में कांग्रेस नेता अजय राय दर्शन करने आए थे। विवाद की वजह झंडा लहराने को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी पार्टी का झंडा लहराते हुए मंदिर परिसर में दाखिल हुए थे। भक्तों ने झंडा न लहराने की अपील की तो इस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या पहुंचने से पहले रानीमऊ चौराहे पर एआईसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। दयानन्द शुक्ला ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर उत्साहित अजय राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी से अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जनता इस बार कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा मंदिर के नाम पर महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन जनता इस बार भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।