लोड हो रहा है...

सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी की पार्टी से नाराज होकर दिया इस्तीफा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संसद के पद से इस्तीफे दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर सीट पर जीत दर्ज की थी.

‘राजनीति की बारीकियों को नहीं समझती’

मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने जादवपुर के लिए एक सपना देखा था, लेकिन मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जब कोई व्यक्ति फिल्मी पृष्ठभूमि से आता है तो उसे यह कहकर बदनाम करना बहुत आसान होता है कि वह काम नहीं करता है.” उन्होंने कहा, “मैं राजनीति की बारीकियों को नहीं समझती, जब मैं लोगों के पास पहुंची, तो मुझे लगा कि यह बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया होगा या हो सकता है कि उनमें से कुछ लोगों को यह पसंद आया हो.”

उन्होंने कहा, “राजनीति मेरे लिए नहीं है. अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको राजनीति में किसी को बढ़ावा देना होगा. एक राजनेता होने के अलावा, मैं एक अभिनेत्री के रूप में भी काम करती हूं. यदि आप राजनीति में शामिल होते हैं तो आपकी लोकचना की जाती है चाहे आप काम करें या न करें.” मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने अपने मुद्दों को लेकर सीएम ममता बनर्जी से बात की है. मैंने साल 2022 में भी उन्हें संसद के पद से अपना इस्तीफा सौंपा था, लेकिन उस समय उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. ममता बनर्जी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया पूरी करूंगी.”

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।