लोड हो रहा है...

पंजाब कांग्रेस के विधायक दल के उपनेता राजकुमार चब्बेवाल ने आप में शामिल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा।

राजकुमार चब्बेवाल दो बार कांग्रेस की टिकट पर चब्बेवाल से विधायक बन चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से केवल राजकुमार चब्बेवाल को ही होशियारपुर हलके में जीत मिली थी। चब्बेवाल दलित समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव वे कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, हालांकि उन्हें भाजपा के सोमप्रकाश से हार मिली थी। डॉ. चब्बेवाल दोआबा के जाने माने रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनके कई सेंटर हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।