लोड हो रहा है...

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को मारी गोली, हालत नाजुक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

ब्रातिस्लावा. यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को बुधवार (15 मई) को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। समाचार एजेंसी TASR के मुताबिक, संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार गोलियां चलाई गई थी। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। ये हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक हॉल के बहार भाषण दे रहे थे। स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे क्रूर बताया और प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राजधानी से 180 किलोमीटर दूर हुआ हमला

हमला हैंडलोवा शहर में हुआ, जो राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 180 किलोमीटर दूर हुआ। यूरोपियन कमीशन की चीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई जगह नही है। ऐसे हमले लोकतंत्र में हमारी (सरकार) की भलाई को कमजोर करता हैं। स्लोवाकिया में 30 सितंबर 2023 के संसदीय चुनाव में फिको ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वो विवादों में रहने लगे थे। पहले उन्होंने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर रोक लगा दी थी। फिर सरकारी टी वी चैनल Rtvs पर रोक लगा दी थी।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।