लोड हो रहा है...

नायब तहसीलदार को जान से मारने की कोशिश में भाजपा नेता सहित 80 पर मुकदमा दर्ज

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. रामपुर में नायब तहसीलदार को जान से मारने की कोशिश की गई। इसके खिलाफ नायब तहसीलदार ने जान से मारने की कोशिश, कपड़े फाड़ने, मारपीट, गन्दी गन्दी गालियां देने, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा भाजपा नेता चैयरमैन और उनके करीब 80 समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

समर्थकों को उकसाकर हमला कराने का आरोप है
जानलेवा हमले में मसवासी चेयरमैन भाजपा नेता दिनेश गोयल समेत 70 से 80 लोगों पर कोतवाली स्वार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मसवासी नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गोयल पर समर्थकों को उकसाकर हमला कराने का आरोप है। सड़क हादसे के बाद जाम हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह को पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने जमकर पीटा था। सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक के दोनों पैर कटने के बाद लोग सड़क जाम कर टेंट लगाकर धरना दे रहे थे।

नायब तहसीलदार ने भागकर कर अपनी जान बचाई
घटना स्थल पर नायब तहसीलदार पर लोगों ने अभद्रता करते हुए जाम हटाने का आरोप लगाया था। इस पर लोगों ने नायब तहसीलदार की जमकर पिटाई की थी। जिसमें कपड़े भी फाड़े गए थे। नायब तहसीलदार ने भागकर कर अपनी जान बचाई थी।

डंपर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की कटी थीं टांगें

- Advertisement -

दरअसल मसवासी में खनन की रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने ई रिक्शा को सामने से उड़ा दिया था। जिसमें ई रिक्शा चालक की दोनों टांगें कट गई थीं। इस पर आक्रोशित लोगों के साथ मसवासी नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन दिनेश गोयल ने जाम लगाया था। साथ ही प्रशासन पर खनन माफियाओं के साथ होने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले में थाना स्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।