लोड हो रहा है...

भाजपा ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास को मैदान में उतारा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. बीजेपी ने मंगलवार (16 अप्रैल) को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में चार राज्यों की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल वो राज्य हैं, जहां के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों को सार्वजनिक किया है. सबसे ज्यादा पंजाब के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले को टिकट दिया गया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं. सतारा से बीजेपी उम्मीदवार बनाए गए उदयनराजे भोंसले लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में एक्टिव हैं. वह फिलहाल राज्यसभा सदस्य भी हैं. महाराष्ट्र की सिर्फ एक सीट के लिए ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ है. वहीं, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास को टिकट दिया गया है. उनका मुकाबला टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी से होने वाला है.

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

 सीट उम्मीदवार
1.सतारा (महाराष्ट्र)छत्रपति उदयनराजे भोंसले
2.खडूर साहिब (पंजाब)मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
3.होशियारपुर (पंजाब)अनिता सोम प्रकाश
4.बठिंडा (पंजाब)परमपाल कौर सिद्धू
5.फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)ठाकुर विश्वदीप सिंह
6.देवरिया (उत्तर प्रदेश)शशांक मणि त्रिपाठी
7.डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)अभिजीत दास

पंजाब में बीजेपी ने किन्हें दिया टिकट?

वहीं, पंजाब की जिन तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, उसमें खडूर साहिब, होशियारपुर (अनुसूचित जाति) और बठिंडा शामिल है. खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपूर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. आईएएस अधिकारी रहीं परमपाल कौर सिद्धू पिछले हफ्ते ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. वह पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात रह चुकी हैं.

यूपी में बीजेपी ने 73 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से वर्तमान बीजेपी सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है. बीजेपी ने अब तक यूपी में 73 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और यह सबसे ज्यादा लोकसभा सांसदों वाला राज्य है.

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ होगी. पिछली बार की तरह ही इस बार 7 चरणों में मतदान करवाए जाएंगे. नतीजों का ऐलान 4 जून को किया जाएगा.

साभार : एबीपी

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।