लोड हो रहा है...

ममता बनर्जी इंडी गठबंधन छोड़कर भाग गई हैं : अधीर रंजन चौधरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

कोलकाता. पांचवे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मांग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके साथ कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर गठबंधन से भागने का आरोप भी लगाया।

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन सरकार बनाने वाली है। हमारी मांग रहेगी कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।” केंद्र में सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी द्वारा बाहर से इंडी गठबंधन का समर्थन करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, “मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं। वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह यह कह रही हैं कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है।”

साभार : अमर उजाला

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।