लोड हो रहा है...

सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. 37 वर्षीय बॉडीगार्ड ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि जामनेर शहर के जलगांव रोड पर गणपति नगर में रहने वाले बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश गोविंदा कापड़े है, जिन्होंने अपने आवास पर आधी रात को सिर में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

37 वर्षीय प्रकाश कापड़े को एसआरपीएफ में भर्ती किया गया था. अपनी पोस्टिंग के बाद वह मुंबई में सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे. कापड़े आठ दिनों के लिए मुंबई से जामनेर के गणपति नगर स्थित अपने घर आए थे. मंगलवार रात करीब 1 बजे प्रकाश कापड़े ने अपने आवास पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस समय घर में सभी लोग सो रहे थे. गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग उनके कमरे की ओर दौड़े तो प्रकाश खून से लथपथ पड़े हुए थे.

घटना की जानकारी मिलने पर जामनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे. इसके बाद प्रकाश कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामनेर शहर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया. हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और उसके बाद कारण स्पष्ट होगा. उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी और 2 बच्चे हैं. इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है.

साभार : न्यूज़18

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।