लोड हो रहा है...

ईडी ने संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां के भाई सहित तीन को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी अफसरों पर हुए हमले के मामले में सीबीआई ने आज तीन नई गिरफ्तारियां की। गिरफ्तार लोगों में इस मामले का मुख्य आरोपी शेख शाहजहां का भाई भी शामिल है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज पूछताछ के लिए तीन लोगों को बुलाया था इनमें शेख शाहजहां का भाई शेख आलमगीर भी शामिल था। पूछताछ के बाद सीबीआई ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शेख शाहजहां के भाई के अलावा सीबीआई ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम  माफुजर मौला और सिराजुल मौला हैं। माफुजर मौला सन्देशखाली टीएमसी छात्र संघ का अध्यक्ष है। जबकि सिराजुल मौला स्थानीय निवासी है।

इन तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  1. शेख आलमगीर, शेख शाहजहा का भाई
  2. माफुजर मौला, सन्देशखाली टीएमसी छात्र संघ का अध्यक्ष
  3. सिराजुल मौला, सन्देशखाली लोकल रेजिडेंट

पूछताछ के दौरान ईडी अफसरों पर हमले के मामले में शेख शाहजहां के साथ इन तीनों का भी अहम रोल सामने आया। जिसके बाद तीनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक सन्देशखाली मामले में शेख शाहजहां समेत 7 लोगों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि नजत पुलिस ने जिस एफआईआर में शेख शाहजहा को नामजद आरोपी बनाया था उसी एफआईआर को टेकओवर करके सीबीआई ने जांच शुरू की थी।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।