लोड हो रहा है...

इजरायल ने ईरान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के दो टॉप कमांडरों को मार गिराया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

तेल अवीव. ईरान के हमले के बाद अब इजरायल ने अपना बदला शुरू कर दिया है। इजरायल ने मंगलवार रात लेबनान में निशाना बनाकर किए गए हमले में ईरान के द्वारा तैयार हथियारबंद गुट हिजबुल्लाह के दो कमांडरों को ढेर कर दिया। मारे जाने वालों में हिजबुल्लाह का शीर्ष कमांडर इस्माइल यूसुफ बाज भी शामिल है, जिसने इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की योजना बनाई थी। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने ये जानकारी दी है।

आईडीएफ ने दावा किया कि उसके एक विमान ने मंगलवार को इजरायल की सीमा से 7 किलोमीटर दूर स्थित लेबनान के एन एबेल क्षेत्र में हमला कर इस्माइल यूसुफ को मार गिराया। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा, इस्माइल लेबनान के भीतर से इजरायल के ऊपर रॉकेट और एंटी-टैंक मिसाइल हमले की योजना बनाने में शामिल था। युद्ध के दौरान उसने इजरायल के खिलाफ कई आतंकी हमलों की योजना बनाई।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।