शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:34:37 AM

वन नेशन-वन इलेक्शन पर संसद में छोटे दलों को चर्चा के लिए अलग से मिलेगा समय

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. संसद में विषय विशेष पर होने वाली चर्चा में अब छोटे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित होगा। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई राजग की बैठक में इस आशय का  फैसला लिया गया।

बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि भाजपा अब एक नियमित अंतराल में सहयोगी दलों की बैठक बुलाएगी। बैठक में उपस्थित एक क्षेत्रीय दल के नेता ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि छोटे प्रतिनिधित्व वाले दलों को चर्चा में उचित समय दिए जाने संबंधी सरकार के प्रस्ताव का कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में विरोध किया था। अब यह तय किया गया है कि किसी भी विषय पर होने वाली चर्चा में ऐसे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में जदएस के एचडी कुमारस्वामी, लोजपा के चिराग पासवान, हम के जीतन राम मांझी, आरएलडी के जयंत चौधरी, अपना दल की अनुप्रिया पटेल के साथ जदयू और टीडीपी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा...
बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा की। उन्होंने इस संदर्भ में कोविंद कमेटी द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें और विमर्श कर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। यादव ने इस दौरान एक साथ चुनाव कराए जाने पर बल दिया।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।