लोड हो रहा है...

आतिशी के पिता ने किया था अफजल गुरु को बचाने वाली याचिका पर साइन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली की सियासत में आज का दिन बेहद अहम है. अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली की नई सीएम आतिशी होंगी. सीएम पद की रेस में आतिशी का नाम आते ही, विपक्ष की ओर से उन पर हमले भी तेज हो गए. कुछ लोग उनके पुराने सरनेम की वजह से उन पर हमला कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके पिता को लेकर उन पर हमलावर हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर आतिशी के पिता कौन हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष कह रहा है कि वह उन लोगों में शामिल थे, जो अफजल गुरु को बचाने के लिए खड़े थे.

कौन हैं आतिशी के पिता

आतिशी के पिता का नाम विजय सिंह है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले विजय सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. शिक्षा के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते हैं. विजय सिंह पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अफजल गुरु को बचाने वाली याचिका पर साइन किया था.

किसने लगाए आरोप

आतिशी के पिता को लेकर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज का दिन बहुत दुखद है. आज दिल्ली की सीएम एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. उन्होंने आगे कहा कि आतिशी के पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं. कुछ इसी तरह के आरोप बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी आतिशी पर लगाए हैं. उनका भी कहना है कि आतिशी के परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।