लोड हो रहा है...

अब 120 नहीं 60 दिन पहले ही करा सकेंगे रेल टिकट आरक्षण

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. अगर आप ट्रेनों से सफर करते हैं तो महीनों पहले टिकट बुक करा लेते होंगे. टिकट का विंडो खुलने का बेसब्री से इंतजार होता है. अब तक भारतीय रेलवे में 120 दिन पहले भी टिकट बुक कराने का नियम है. अगर आप 120 दिन वाले नियम के चक्कर में रहेंगे तो आप ट्रेन टिकट से वंचित रह जाएंगे. क्योंकि यह मगर अब यह इतिहास की बात हो गई. ट्रेनों में टिकट बुकिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है.

अब ट्रेनों में चार महीने पहले टिकट बूक करने का नियम बदल गया है. अब आप केवल 60 दिन पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं. रेलवे मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया. इसके मुताबिक, अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा घटा दी गई है. पहले यह समय सीमा 120 दिन थी, मगर अब 60 (यात्रा की तिथी को छोड़कर) हो गई है.

भारतीय रेलवे के नए नियम के मुताबिक, अब 120 नहीं, बल्कि केवल 60 दिन पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे. भारतीय रेलवे ने ARP यानी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को घटाकर 2 महीने कर दिया है. भारतीय रेलवे के ये नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे. इस नए आदेश से विदेशी यात्रियों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही जिन गाड़ियों का एआरपी पहले ही कम है, उन पर भी इसका असर नहीं होगा. ऐसी गाड़ियों में गोमती एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

साभार : न्यूज़18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।