लोड हो रहा है...

ईडी ने जब्त की शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर एक्शन लिया है। यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशकों के धन की धोखाधड़ी से संबंधित है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की पुणे में एक बंगला और इक्विटी शेयरों सहित 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।

ED ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

पोस्ट में जानकारी दी गई कि जब्त की गई संपत्ति में जुहू में स्तिथ एक बंगला शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। साथ ही पुणे में मौजूद एक बंगला भी शामिल है। इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम पर कुछ इक्विटी शेयर भी ईडी ने जब्त किए हैं।

बिटकॉइन मामले में  लिया गया यह एक्शन

ईडी ये यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज सहित अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी। यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे के साथ भोली-भाली जनता से बिटकॉइन के रूप में बड़ी मात्रा में धनराशि (2017 में 6,600 करोड़ रुपये) एकत्र की थी।

कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन

ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से प्राप्त बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे हैं। इसमें दावा किया गया कि कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन प्राप्त हुए। ईडी ने कहा कि कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं जिनकी कीमत वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक है।

- Advertisement -

इस मामले में भी फंस चुके हैं कुंद्रा

राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने एडल्ट फिल्म मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से ‘हॉटशॉट्स’ नामक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण करने के आरोप लगाए गए थे। वहीं कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।