लोड हो रहा है...

इजरायल ने ईरान पर किया जोरदार पलटवार, तेज हो सकती है जंग

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

तेहरान. ईरान के विदेश मंत्री की धमकी के बाद अब इजरायल ने बड़ा हमला किया है। इजरायल ने ईरान पर मिसाइल दागे हैं। इस हमले के बाद से ही खाड़ी के क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। तेहरान हवाई अड्डे पर सभी फ्लाइटों को रद्द कर लोगों को वापस जाने को कहा गया। वहीं ईरान की ओर आने वाली फ्लाइटों को भी रोक दिया गया है। यह अटैक तब किया गया है जब ईरानी विदेश मंत्री ने धमकी भरे लहजे में इजरायल को हमले को लेकर चेतावनी दी थी। होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने गुरुवार को वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर ईरान के रविवार के हमलों के जवाब में इजरायल ने हमला किया तो उसे अफसोस करना होगा।

संयुक्त राष्ट्र में मध्य पूर्व से जुड़ी एक मीटिंग में उन्होंने कहा, ‘इजरायली शासन की ओर से किसी भी प्रकार के बल प्रयोग और हमारी संप्रभुता के उल्लंघन की स्थिति में ईरान उचित प्रतिक्रिया देने में संकोच नहीं करेगा। यह हमला इतना ताकतवर होगा कि इजरायल को अपने किए पर पछतावा होगा।’ हालांकि उनके बयान के ठीक बाद इजरायल ने मिसाइल दाग दिया है, जिससे अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ईरान एक बार फिर इजरायल के खिलाफ कार्रवाई करेगा?

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।