लोड हो रहा है...

अखिलेश यादव ने जारी की शिवपाल यादव सहित 5 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इनमें सबसे बड़ा नाम शिवपाल सिंह यादव का है, जिन्हें बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने पहली सूची में यहां से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था. समाजवादी पार्टी की ओर से जारी इस तीसरी सूची में पांच लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जबकि पांच लोकसभा सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की गई है.

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी तीसरी सूची में कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंंह ऐरज, हमीरपुर से अजेंद्र सिंंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा अमरोहा और कन्नौज के प्रभारियों के नाम का भी ऐलान किया गया है. इनमें अमरोहा का प्रभारी महबूब अली और राम अवतार सैनी को बनाया गया है. वहीं कन्नौज और आजमगढ़ का प्रभारी धर्मेंद्र यादव को बनाया गया है.

80 में 31 सीटों पर सपा उम्मीदवार घोषित

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 31 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी ने पहली सूची में 16 नामों का ऐलान किया था. इसमें संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अन्नू टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, डॉ. नवल किशोर को फर्रुखाबाद से उम्मीदवार बनाया गया था. इसके अलावा अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर पटेल, अम्बेडकर नगर लाल जी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाक तथा फैजाबाद से अवधेश प्रसाद उम्मीदवार थे. इसी सूची में धर्मेंद्र यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित किया गया था. हालांकि अब धर्मेंद्र यादव की जगह अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को इस सीट से मौका दिया है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।