लोड हो रहा है...

सीआरपीएफ स्कूल के पास दिल्ली में हुआ तेज धमाका, बम ब्लास्ट की आशंका

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. रोहिणी इलाके में रविवार की सुबह तेज धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गई है। धमाके की वजह तो अबतक पता नहीं लेकिन धमाके के बाद धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिला। इसके बाद रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है,  विशेषज्ञ की टीम ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाएगी।

पुलिस ने दी जानकारी, जांच जारी

पुलिस विभाग की तरफ से कहा गया है कि आज सुबह 07:47 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें कॉलर ने बताया कि सीआरपीएफ स्कूल सेक्टर 14 रोहिणी के पास बहुत शोर के साथ एक विस्फोट हुआ है। इसके बाद थानाप्रभारी/पीवी एवं स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ तेज दुर्गंध आ रही थी। पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सिलेंडर ब्लास्ट भी हो सकता है

घटना के बाद मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्कूल के पास कई दुकानें भी हैं, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से भी हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।