लोड हो रहा है...

उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ संपन्न

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में ककरौली थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने भीड़ को खदेड़ने के लिए वहां मौजूद महिलाओं पर रिवॉल्वर तान दी और कहा- यहां से चली जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर रिवॉल्वर ताने हुए इंस्पेक्टर का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की।

यूपी के करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश में करहल, मीरापुर,, ककरौली, सीसामऊ सीट, मुजफ्फरनगर में पुलिस से झड़पें हुईं। करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला। चुनाव आयोग ने सपा की शिकायत पर 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने मतदाताओं के वोटर आईडी चेक किए और बूथ पर नहीं जाने दिया। कानपुर में 2, मुरादाबाद में 3 और मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए।कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने कहा- मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन लोगों को डरा रहा है। चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया।

AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, अकाली दल उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी

पंजाब के डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की AAP सरकार गुंडागर्दी कर रही है। इसके साथ यहां दूल्हा 7 फेरे लेने से पहले वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा। वहीं वोटिंग के बीच पूर्व मंत्री और अकाली दल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पहले चरण के उपचुनाव की जंग

इससे पहले 13 नवंबर को 10 राज्यों की 32 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा की सीट पर मतदान कराया गया। इनमें वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका गांधी पहली बार किस्मत आजमा रही हैं। वायनाड में प्रियंका का मुकाबला बीजेपी की नव्या हरिदास से है। पहले चरण में जिन सीटों पर उपचुनाव कराये गये उनमें राजस्थान की 7, बिहार की 4, मध्य प्रदेश की 2, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, कर्नाटक की 3 और गुजरात की 2 सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर, टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।