लोड हो रहा है...

दिल्ली के कूड़े के पहाड़ में लगी आग, एक विकराल समस्या की आहट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने से आसपास की कॉलोनियों खासकर मुल्ला कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों की सांसों पर बन आई। हवा लैंडफिल साइट की तरफ से कॉलोनी की ओर बहने के कारण धुंआ कॉलोनी की तरफ जा रहा था। इस वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली फायर और एमसीडी की टीमें देर शाम तक आग बुझाने में जुटी रहीं। दिल्ली फायर सर्विस SO नरेश कुमार ने बताया कि आग लैंडफिल में पैदा हुई गैस के कारण लगी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लैंडफिल में कब धधकी आग
दिल्ली फायर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम 5:22 बजे के करीब गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने की कॉल मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लैंडफिल साइट के जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां से दमकल की गाड़ियों को आग तक पानी पहुंचाने में काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं, दूसरी तरफ आग की सूचना मिलते ही एमसीडी के अधिकारी भी तुरंत हरकत में आ गए। एमसीडी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर गर्मी बढ़ने की वजह से लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटनाएं होती है, लेकिन कई बार कुछ असामाजिक तत्व भी आग लगा देते हैं।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।