लोड हो रहा है...

अखिलेश यादव ने कन्नौज से लालू प्रसाद यादव के दामाद को दिया टिकट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दो सीटों कन्नौज और बलिया से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। अखिलेश ने कन्नौज से अपने परिवार के सदस्य और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी बलिया से सनातन पांडेय को सिंबल दिया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भूतपूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को कैंडिडेट बनाया है वहीं बसपा ने लल्लन सिंह यादव को मौका दिया है।

आपको बता दें कि कन्नौज सीट को लेकर बहुत दिनों से समाजवादी पार्टी में असमंजस की स्थिति थी और कहा जा रहा था कि खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अब तेज प्रताप यादव को टिकट मिलने के साथ ये तय हो गया है कि ये सीट परिवार के पास ही रहेगी। तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव के भतीजे हैं। उनकी शादी 2015 में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्‍मी के साथ हुई थी। तेज प्रताप यादव के पिता रणवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव के चचेरे भाई थे। उनका 36 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया था।

साभार : वन इंडिया

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।