लोड हो रहा है...

सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत पर अपहरण और मारपीट मामले में केस दर्ज

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. जमीन विवाद में युवक को अगवा करके मारपीट के मामले में पुलिस ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र और उपचुनाव में सपा से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार अजीत प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के अंकवारा निवासी शीतला प्रसाद की जमीन बेचने के एवज में उन्होंने एक लाख रुपये शीतला प्रसाद को दिए थे। यह जमीन उन्होंने सांसद के पुत्र अजीत प्रसाद और राजू यादव को बैनामा करवा दिया। एक लाख रुपये का चेक अजीत प्रसाद ने उन्हें दिया था।

21 सितंबर को वह सिविल लाइन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास खड़े थे। तभी सांसद पुत्र अजीत प्रसाद, सिपाही शशिकांत राय और राजू यादव पहुंचे और उन्हें गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया, उनसे मारपीट भी की और कुछ दूर ले जाकर उन्हें छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।