लोड हो रहा है...

संसद में धक्कामुक्की के दौरान घायल भाजपा के दोनों सांसदों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. संसद परिसर में विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सदस्यों के बीच हाल ही में हुई कथित धक्का मुक्की में घायल हुए भाजपा के दो सांसदों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. जख्मी होने के बाद दोनों सांसदों को राम मनोहर लोहिया (RML) में दाखिल कराया गया था, अब उन्हें छुट्टी दे दी गई. ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को 19 दिसंबर को सिर में चोट लगने के चलते संसद से अस्पताल लाया गया था.

एक सीनियर डॉक्टर ने बताया,’दोनों सांसदों की हालत अब बेहतर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.’ उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था और शनिवार को उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक सारंगी को दिल की बीमारी है और उसमें स्टेंट लगा हुआ है. RML अस्पताल के एमएस डॉ शुक्ला ने पहले कहा था कि एमआरआई और सीटी स्कैन में चोट गंभीर नहीं पाई गई हैं. डॉ शुक्ला के मुताबिक जब सारंगी को लाया गया तो उनके माथे से काफी खून बह रहा था.

डॉक्टर शुक्ला ने कहा,’उनके माथे पर गहरा जख्मी था और हमें टांके लगाने पड़े.’ उन्होंने कहा था,’रजपूत के सिर में भी चोट लगी थी, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए हालांकि अस्पताल लाए जाने के समय सांसद होश में थे. उनका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा हुआ था.’

साभार : जी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।