लोड हो रहा है...

पाकिस्तान के व्यापारी भारत से व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू करना चाहता हैं : मुहम्मद इशाक डार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को बहाल करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने पर विचार कर रहा है।

विदेश मंत्री इशाक डर ने संबंध जोड़ने के दिए संकेत

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रसेल्स में परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे उनके देश का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू करना चाहता है।

‘भारत के साथ फिर से शुरू हो व्यापार’

विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी कारोबारी चाहते हैं कि भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू हो। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ व्यापार संबंध फिर बहाल करने पर विचार करेंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने डार के हवाले से कहा कि हम भारत के साथ व्यापार के मामलों को गंभीरता से देखेंगे।

आर्टिकल 370 को निरस्त करने के बाद बढ़ी दूरियां

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कम कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि इस फैसले ने पड़ोसियों के बीच बातचीत के माहौल को कमजोर कर दिया है।

- Advertisement -

भारत ने पाकिस्तान के सुझाव को किया खारिज

पाकिस्तान का कहना है कि भारत के साथ बातचीत शुरू करने की पूर्व शर्त के तौर पर भारत को कश्मीर में अपने एकतरफा कदमों को वापस लेना होगा। हालांकि, भारत ने इस सुझाव को खारिज कर दिया है और पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।