बुधवार, सितंबर 16 2026 | 01:09:50 PM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल दोपहर कन्नौज से करेंगे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. पहले तेज प्रताप यादव को सपा ने कन्नौज से उम्मीदवार बनाया था. अब इस सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे.समाजवादी पार्टी ने अभी दो दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को कन्नौज से टिकट दिया था. तेजप्रताप यादव अखिलेश के भतीजे हैं. तेज प्रताप आज अपना नामांकन भी दाखिल करने वाले थे लेकिन टल गया. अब अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करेंगे.

इससे पहले, अखिलेश ने कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा था, ‘जब नॉमिनेशन होगा तो आपको खुद पता चला जाएगा. नॉमिनेशन की पहले की जानकारी आप सभी के पास है. जनता ने मन बनाया है और बीजेपी इस चुनाव में इतिहास बन जाएगी. एनडीए को पीडीए हराएगा.’

रामगोपाल यादव ने किया अखिलेश के नाम का ऐलान

सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने ऐलान किया कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे. दरअसल, तेजप्रताप यादव की उम्मीदवारी घोषित होते ही सपा की स्थानीय यूनिट विरोध में उतर आई थी. इतना ही नहीं, कन्नौज के सपा नेताओं ने अखिलेश से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया था. स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोकल यूनिट के इनपुट को ध्यान में रखते हुए सपा ने कन्नौज से तेजप्रताप की जगह अखिलेश को मैदान में उतारने का फैसला लिया है.

कन्नौज से बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने अखिलेश के चुनाव लड़ने पर कहा, ‘अखिलेश यादव की पार्टी उनकी जेब में है. किसी को भी वे टिकट दे सकते हैं और किसी की भी टिकट काट सकते हैं. मैं अखिलेश यादव को एक ही सलाह दूंगा कि वे खुद यहां से चुनाव लड़ें ताकि एक बराबरी की लड़ाई हो. अगर कोई और लड़ेगा तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी.’

- Advertisement -

साभार : न्यूज18

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।