लोड हो रहा है...

स्वाति मालीवाल मारपीट के आरोपी बिभव कुमार को 4 दिन की न्यायिक हिरासत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज बिभव की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार की 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने बिभव को 28 मई तक 4 दिन की न्यायिक हिरासत दी है।

बिभव कुमार ने की कोर्ट से ये अपील

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को लेकर तीस हजारी कोर्ट पहुंची थी। स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने उन्हें 18 मई को सीएम आवास के गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी बिभव कुमार ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।