शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 10:04:11 PM

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किये 7 प्रत्याशी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को इनमें से सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि करहल सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

इसी तरह कुदरकी सीट पर रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर सीट पर सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर विधानसभा सीट पर दीपक पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।