रविवार, अगस्त 16 2026 | 02:50:31 PM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / दिल्ली पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड मामले में 5 बांग्लादेशी सहित 11 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड मामले में 5 बांग्लादेशी सहित 11 गिरफ्तार

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 बांग्लोदशी और 6 स्थानीय लोग हैं। ये लोग अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी डॉक्यूमेंट्स जैसे- वोटर ID, आधार कार्ड के जरिए दिल्ली में बसाते थे। दक्षिणी दिल्ली के DCP अंकित चौहान ने बताया- गिरफ्तार लोगों से फर्जी आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट बरामद हुए हैं। ये लोग वेबसाइट के जरिए फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाते थे। वेबसाइट रजत मिश्रा चलाता था। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है, जिसने फर्जी आधार से वोटर कार्ड बनवाया था। अब तक 1 हजार से अधिक बांग्लादेशियों की पहचान की गई है। DCP चौहान ने बताया कि हत्या के मामले में 4 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। वे भी बांग्लादेश से आए थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने कंप्यूटर सेंटर पर साहिल नाम के व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने उनके लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए।

उपराज्यपाल के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 दिसंबर को मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को दिल्ली में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई करने के लिए 2 महीने का खास ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस ने 11 दिसंबर से बांग्लादेशियों की पहचान के लिए अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अभियान में घर-घर जाकर सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और पूछताछ शामिल थी। टारगेटेड ऑपरेशन चलाने के लिए स्थानीय पुलिस और विदेशी सेल वाली खास टीमों को तैनात किया गया था।

MCD ने भी बांग्लादेशियों की पहचान शुरू की

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी 21 दिसंबर को शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को अवैध बांग्लादेशियों के संबंध में नोटिस भेजा था। सभी संबंधित विभागों को 31 दिसंबर तक एक्शन रिपोर्ट देने को कहा गया है।

  1. MCD ने शिक्षा विभाग को अवैध बांग्लादेशी छात्रों की पहचान करने और उन्हें नगर निगम के स्कूलों में एडमिशन लेने से रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था। बांग्लादेशी छात्रों की पहचान करने के लिए वेरिफिकेशन अभियान चलाना चाहिए।
  2. स्वास्थ्य विभाग को भेजे नोटिस में अवैध बांग्लादेशियों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाने के आदेश दिए हैं। जिन बांग्लादेशियों के जन्म प्रमाण पत्र पहले जारी हो चुके हैं उनकी पहचान के लिए भी वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाए।
  3. अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने का भी आदेश जारी किया गया था। यह आदेश MCD के सभी क्षेत्रों के लिए है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Justice Yashwant Varma cash row inquiry report submitted in Parliament

कैश-एट-होम मामला: Justice Yashwant Varma के खिलाफ तीनों आरोप साबित, संसदीय समिति ने सौंपी दो-वॉल्यूम की रिपोर्ट

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 न्यायिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता से जुड़े देश के …