लोड हो रहा है...

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी में 23 फरवरी को होगा मुकाबला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

नई दिल्ली. आखिर इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आईसीसी ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान कर दिया। 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। वहीं, इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में लीग स्टेज के मैच में भिड़ेगी। फैंस बेसब्री से इस महामुकाबले का इंतजार करते हैं। ऐसे में 23 फरवरी को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फैंस का जनसैलाब लगने वाला है।

आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी की आठ साल बाद वापसी होने जा रही है। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार इसकी मेजबानी को लेकर काफी विवाद हुआ। पाकिस्तान इसका आधिकारिक मेजबान है। ऐसे में बीसीसीआई अपनी टीम को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान भेजने को तैयार नहीं था। इसको लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच काफी तकरार भी हुआ। आखिरकार बीसीसीआई के आगे पीसीबी को मुंह की खानी पड़ी और उन्हें हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार होना पड़ा। हालांकि, यह नियम 2027 तक आगामी हर आईसीसी टूर्नामेंट में लागू होगा। यानी पाकिस्तान भी भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा।

भारत का शेड्यूल

भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।

चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेता

सालमेजबानविजेताउपविजेताकितनी टीमों
ने हिस्सा लिया
 
1998बांग्लादेशदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज9 
2000केन्यान्यूजीलैंडभारत11 
2002श्रीलंकाभारत-श्रीलंका
(संयुक्त विजेता)
—12 
2004इंग्लैंडवेस्टइंडीजइंग्लैंड12 
2006भारतऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज10 
2009दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड8 
2013इंग्लैंड एंड वेल्सभारतइंग्लैंड8 
2017इंग्लैंड एंड वेल्सपाकिस्तानभारत8 
2025पाकिस्तान और यूएई??8 

 

- Advertisement -

आठ टीमें हिस्सा लेंगी

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

तीनों नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे

सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। दुबई पहले सेमीफाइल और लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो पाकिस्तान की किरकिरी हो जाएगी। ऐसे में मुकाबले की मेजबानी लाहौर से छीन ली जाएगी और मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।