गुरुवार, सितंबर 17 2026 | 07:33:42 AM

दिल्ली के राज्यपाल ने केजरीवाल और आतिशी को दी कार्रवाई की चेतावनी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार में फिर तकरार देखने को मिली। एलजी कार्यालय ने शनिवार को बिजली-पानी की सुविधा प्रभावित करने का मुद्दा उठाया तो दिल्ली सरकार ने मतदान की गति प्रभावित करने का। बिजली मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां इंडिया गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहां वोटिंग धीरे करवानी है, ताकि लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो। प्रशासन की ओर से भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैरकानूनी व गैरलोकतांत्रिक है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।

वहीं, एलजी कार्यालय ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन लोगों को भड़काने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से बिजली-पानी आपूर्ति बाधित करने की साजिश रची गई है, ताकि लोग भाजपा के खिलाफ वोट करें। केजरीवाल के आदेश पर बिजली व जल मंत्री आतिशी ने बिजली कंपनियों व जल बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि सभी इलाकों में जानबूझकर बिजली काटी जाए व पानी की सप्लाई न की जाए, ताकि दिल्लीवासी परेशान हों। केजरीवाल ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर दिल्ली वासियों को भ्रमित किया जा सके।

साभार : अमर उजाला

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।