शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 07:27:52 PM

लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला और के सुरेश के बीच होगा मुकाबला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. लोकसभा स्पीकर के पद के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. विपक्ष की ओर से के सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करने के बाद कहा कि आम सहमति नहीं बन पाई है. बैठक में मौजूद डीएमके के नेता टीआर बालू भी लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार करते हुए राजनाथ सिंह के कार्यालय से बाहर आ गए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ही कहा कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिए जाने की परंपरा रही है और यदि मोदी सरकार इस परंपरा का पालन करती तो पूरा विपक्ष सदन के अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेगा.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया और कहा कि अध्यक्ष (पद के उम्मीदवार) का समर्थन करिए. पूरे विपक्ष ने कहा है कि हम लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए सरकार की ओर से चुने गए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा है कि सदन के उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कल शाम कहा था कि वह खरगे  को फिर फोन करेंगे. अभी तक खरगे को उनका वापस फोन नहीं आया है.’’

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।