लोड हो रहा है...

दिल्ली आम आदमी पार्टी के 5 पार्षद भाजपा में शामिल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुनावी माहौल में तगड़ा झटका लगा है. AAP के 5 पार्षदों ने पार्टी का दामन छोड़कर BJP में शामिल हो गए हैं. बता दें कि अगले साल दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्‍तारूढ़ आप के साथ ही बीजेपी भी चुनावी तैयारियों में जुटी है. मनीष सिसोदिया पदयात्रा कर दिल्‍ली की जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं. दूसरी तरफ, नेताओं का पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के 5 काउंसलर ने पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए.

जानकारी के अनुसार, बवाना के दो और बरदपुर बॉर्डर, तुगलकाबाद के एक-एक पार्षद ने पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया. विधानसभा चुनावों में ग्रासरूट लेवल पर काम करने वालों में पार्षद भी शामिल होते हैं. दरअसल, पार्षद वार्ड स्‍तर पर लोगों के लिए काम करते हैं, जिससे उनका जनता से सीधा संवाद होता है. चुनावों में आमलोगों से सीधा कनेक्‍शन बहुत काम आता है. ऐसे में पांच पार्षदों के विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पूर्व पाला बदलने का पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

दिल्‍ली में जोरों पर चुनावी तैयारी

दिल्‍ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के साथ ही संजय सिंह और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल में बंद हैं. सिसोदिया और संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी की चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. मनीष सिसोदिया जेल से जमानत पर छूटने के बाद दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में लगातार पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं.

बीजपी की रणनीति

BJP ने भी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा ने इसके लिए बकायदा मास्‍टरप्‍लान भी तैयार कर लिया है. बीजेपी के वरिष्‍ठ नेताओं ने पार्टी के तीन दिग्‍गज नेताओं को खास निर्देश दिए हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा दिल्ली के अपने पूर्व सांसदों को अगले साल विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत साबित करने का एक और मौका दे सकती है. सूत्रों ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने तीन पूर्व सांसदों (रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा और मीनाक्षी लेखी) को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जमीन पर उतर कर काम करने का निर्देश दिया है. ये तीनों पूर्व सांसद आगामी चुनाव में बीजेपी के उम्‍मीदवार हो सकते हैं.

- Advertisement -

साभार : न्यूज़18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।