गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 02:11:58 PM

आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में सदस्य के चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है. आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था 18 सदस्यीय स्थायी समिति के खाली पड़े एक पद को भरने के लिए गुरुवार को चुनाव होने हैं.

चुनाव से पहले दिलशाद गार्डन से ‘आप’ पार्षद प्रीति और ग्रीन पार्क से पार्षद सरिता फोगाट और मदनपुर खादर वार्ड 185 से पार्षद प्रवीण कुमार ने बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन की. बता दें कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद बीजेपी पार्षद कमलजीत सहरावत के इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ था. दोनों पार्षदों ने यहां दिल्ली बीजेपी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की.

‘AAP छोड़ने को हुई मजबूर’

प्रीति ने कहा कि वह चार बार पार्षद रह चुकी हैं और हमेशा लोगों के बीच रहकर नागरिक मुद्दों से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करती रही हैं. उन्होंने आगे कहा, “मैं, केजरीवाल और उनकी पार्टी में इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे लगा कि वे कुछ अलग करना चाहते हैं, लेकिन अब मुझे ‘आप’ पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वहां एक अलग माहौल है और यह मेरे लिए असहनीय हो गया था.”

‘कोई नहीं सुनता शिकायत’

पार्षद ने मुख्यमंत्री आतिशी व अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक की भी आलोचना की और दावा किया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी में कोई भी व्यक्ति नालियों और गंदे पानी की आपूर्ति जैसी लोगों की शिकायतों को नहीं सुनता.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।