लोड हो रहा है...

टेस्ला की कार में धमाका होने से कनाडा में गुजरात के 4 लोगों की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

टोरंटो. तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार गुरुवार आधी रात के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तेज धमाके के बाद आग लग गई। आग लगने से कार में मौजूद 4 लोग जिंदा जल गए और चारों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान Keta Gohil और उसके भाई Nil Gohil के रूप में हुई है। पुलिस मरने वाले दो अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

कार की बैटरी में आग लगने से हुआ हादसा

ये हादसा कनाडा में हुआ है, मरने वाले दोनों बहन-भाई गुजरात के Godhra के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कार Tesla की थी, प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि उसकी बैटरी में आग लगी, जिससे ये हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कार सेल्फ ड्राइव मोड में थी या फिर ड्राइवर उसे चला रहा था।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

Canada पुलिस के अनुसार ये हादसा Toronto के पास हुआ था। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वाले के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल के आसपास स्थिति सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चलती कार में ब्लास्ट के बाद आग लगी थी।

राहगीरों ने की मदद की कोशिश

कार में आग लगने के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने रुककर मदद करने की कोशिश की। एक बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह शीशा नहीं तोड़ पाया। इसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दमकल विभाग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक चारों लोग जलकर मर चुके थे। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -

साभार : न्यूज़24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।