लोड हो रहा है...

हाईकोर्ट ने एक बार फिर संदेशखाली के शेख शाहजहां की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

कोलकाता. कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को ममता बनर्जी सरकार से कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। हाईकोर्ट में एक वकील ने याचिका लगाई थी कि कई लोग संदेशखाली जा रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो कुछ को मालाएं पहनाई जा रही हैं। वकील ने अपील की कि हाईकोर्ट संदेशखाली की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित करे।

कोर्ट ने कहा- हम ऐसा करेंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि राज्य सरकार, पुलिस, CBI और ED कोर्ट में मौजूद रहे। साथ ही अब तक फरार चल रहा जिला परिषद अध्यक्ष शेख शाहजहां भी। हमने पढ़ा कि उसने एंटीसिपेटरी बेल के लिए एप्लिकेशन दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने पुलिस को फटकारते हुए कहा- 4 साल पुराना मामला है। FIR को चार्जशीट में तब्दील होने में 4 साल लग गए?

इस फटकार के कुछ घंटे बाद TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि शाहजहां शेख को 7 दिन के अंदर अरेस्ट कर लिया जाएगा। संदेशखाली में TMC नेता शेख और उसके 2 साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर महिलाओं के साथ गैंगरेप का आरोप है। पुलिस ने अब तक शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि शाहजहां अब तक फरार है।

शाहजहां शेख TMC का डिस्ट्रिक्ट लेवल का नेता है। राशन घोटाले में ED ने 5 जनवरी को उसके घर पर रेड की थी। तब शाहजहां के 200 से ज्यादा सपोर्टर्स ने टीम पर अटैक कर दिया। अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा था। तभी से शाहजहां शेख फरार है। हालांकि संदेशखाली के लोगों का कहना है कि वो कहीं नहीं गया, यहीं है।

- Advertisement -

स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी ने इस मामले में अब तक कुछ नहीं कहा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ वह किसी भी भारतीय की समझ से परे है। राहुल गांधी पर किए अपने कमेंट में स्मृति ने कहा- कांग्रेस के लोग संदेशखाली जाकर बात करना चाहते हैं, लेकिन शहजादा जो अभी भी राजनीति के चक्रव्यूह में खोए हुए हैं, उन्होंने इस मामले पर एक शब्द भी नहीं कहा है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिन महिलाओं ने सालों तक ममता का समर्थन किया, आज उन्हें घरों से किडनैप कर उनका रेप किया जा रहा है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।