बुधवार, अगस्त 12 2026 | 08:59:00 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / तालिबान ने महिलाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध, ऊँची आवाज में भी बोलने पर रोक

तालिबान ने महिलाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध, ऊँची आवाज में भी बोलने पर रोक

Follow us on:

काबुल. अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के बाद से ही तालिबान शरिया कानून लागू कर रहा है। इस दौरान तालिबान ने महिलाओं के लिए नया फरमान जारी किया है। जिसमें महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर गाने या पढ़ने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही चेहरा समेत पूरा शरीर ढकना भी शामिल है। न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी अब्दुल गफ्फार फारूक ने बताया कि इन नियमों को तालिबान के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता ने 2022 में आदेश जारी कर लागू किया था। हालांकि, अब इन्हें आधिकारिक रूप से कानून के तौर पर प्रकाशित कर दिया गया है। वहीं, कई विदेशी सरकारें महिलाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर तालिबान के प्रतिबंधों की तीखी आलोचना कर रही हैं।

जानिए नियम न मानने पर क्या है सजा?

न्याय मंत्रालय ने कहा कि नए कानून में कई प्रतिबंध हैं। इसमें महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर गाने या ऊंची आवाज में पढ़ने पर भी प्रतिबंध है। महिलाओं को उन पुरुषों की ओर देखने पर भी रोक है। जिनसे उनका कोई रक्त संबंध या विवाह नहीं है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर सजा में सलाह, चेतावनी, संपत्ति जब्त करना, 1 घंटे से 3 दिन तक सार्वजनिक जेल में हिरासत में रखना और उचित समझी जाने वाली कोई भी अन्य सजा शामिल है। इसके अलावा अगर कोई फिर भी नहीं सुधरता है तो उस व्यक्ति को कोर्ट ले जाया जाएगा।

जानिए क्या तालिबान का नया फरमान?

दरअसल, तालिबान द्वारा जारी नए कानून का अनुच्छेद 13 महिलाओं से संबंधित है। जिसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हर समय अपना शरीर ढकना जरूरी है। इसके साथ ही दूसरों को लुभाने और लालच देने से बचने के लिए भी चेहरा ढकना जरूरी है। आदेश में साफ लिखा है कि महिला के कपड़े पतले, टाइट या छोटे नहीं होने चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को गैर मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं के सामने खुद को ढकने की सलाह दी गई है।

साभार : इंडिया न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वें BRICS Summit 2026 की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों एवं द्विपक्षीय बैठकों का सांकेतिक चित्रण।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के आने पर संशय, जानिए द्विपक्षीय संबंधों के मायने

नई दिल्ली | मंगलवार, 11 अगस्त 2026 नई दिल्ली में आगामी 12 और 13 सितंबर …