शुक्रवार, सितंबर 11 2026 | 09:02:47 PM

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बिजली व्यवस्था को लेकर की योगी आदित्यानाथ की तारीफ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दिशा में अहम कार्य किए हैं। इसके कारण लोगों को अपेक्षित बिजली मिल रही है। ट्रांसफार्मर का फूंकना व फाल्ट आना तकनीकी दिक्कत है। विपक्ष में होने का मतलब यह नहीं है कि हर बात या कार्य की आलोचना की जाए। अच्छे कार्यों की सराहना भी की जानी चाहिए।

संसद सत्र के दूसरे दिन इमरान मसूद ने कहा कि संसद में दो दिन काफी बेहतर रहे। अनेक दलों के नेताओं से भेंट हुई है। अब राहुल गांधी ने विपक्षी दल का नेता होना स्वीकार कर लिया है, जो कि कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा: इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद ने कहा- क्षेत्र की समस्याओं व मसलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उनके संसदीय क्षेत्र सहारनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। मेडिकल कालेज तो है, लेकिन अपेक्षित सुविधाएं नहीं हैं। मरीजों को दिल्ली, चंडीगढ़ जाना पड़ता है। उनका प्रयास रहेगा कि सहारनपुर मेडिकल कालेज को एम्स जैसी सुविधाएं मिलें, ताकि मरीजों का स्थानीय स्तर पर उचित इलाज हो सके। इस मुद्दे को वह प्राथमिकता के तौर पर सदन में उठाएंगे।

पीएनटी सेंटर से लेकर रिमाउंट डिपो के पास तक फ्लाईओवर का निर्माण कराने का विशेष प्रयास किया जाएगा। इससे न केवल शहर में लगने वाले जाम की समस्या का समाधान होगा, बल्कि लाखों लोगों को राहत मिलेगी। सदन में कौन-कौन से मुद्दे उठाए जाने हैं, वह इसकी तैयारी में लगे हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।