लोड हो रहा है...

चीन के तूफान से 5 की मौत और 33 घायल, 100 से अधिक कारखानों की इमारतें क्षतिग्रस्त

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

बीजिंग. दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। सीएनएन ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। एक करोड़ 90 लाख की आबादी वाले शहर ग्वांगझोउ में स्तर-तीन (लेवल-3) की तीव्रता वाले बवंडर आ रहे हैं, जो उच्चम स्तर-पांच से दो कम हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इस बवंडर से 141 कारखानों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन कोई आवासीय घर नहीं गिरा।

बैयुन जिले के लियांगतियान गांव के मौसम केंद्र में अधिकतम 20.6 मीटर प्रति सेकंड की गति वाला हवा का झोंका दर्ज किया। रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक बचाव और राहत अभियान समाप्त हो गया था। बवंडर के बाद दक्षिणी चीन में कई दिनों तक भारी बारिश हुई। जिससे बाढ़ आ गई और लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। बचावकर्मी पानी में फंसे हुए निवासियों को निकाल रहे हैं। ग्वांगडोंग प्रांत में बाढ़ के कारण 11,10,000 से ज्यादा लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ग्वांगडोंग में बाढ़ के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।चीन की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इस महीने के अंत तक भारी बारिश और तेज तूफान रहेगा।

ब्लिंकन का कल से दो दिवसीय सऊदी अरब दौरा

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कल से दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्री भागीदारों के साथ बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ब्लिंकन अपने दौरे के दौरान गाजा में संघर्ष विराम हासिल करने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे, जो बंधकों की रिहाई सुरक्षित कर सकेगा। इसमें आगे कहा गया है कि हमास फलस्तीनी लोगों और संघर्ष विराम के बीच में खड़ा है। इसके अलवा, ब्लिंकन गाजा को दी जा रही मानवीय ममद में वृद्धि पर भी चर्चा करेंगे।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।