लोड हो रहा है...

संदेशखाली मामले में सीबीआई ने शाहजहां शेख सहित 7 के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. सीबीआई ने पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले के सिलसिले में निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख और छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने सोमवार को एक विशेष अदालत के समक्ष मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया है।

ईडी की टीम पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में शेख के घर पर छापेमारी करने गई थी, जिस पर 1,000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि टीम घोटाले में जांच के घेरे में आए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक के साथ शेख के कथित करीबी संबंधों के कारण उसे गिरफ्तार करने गई थी।

कोलकाता से लगभग 80 किलोमीटर दूर संदेशखाली, स्थानीय महिलाओं द्वारा मछली पालन और व्यापार में शामिल शेख और उसके लोगों पर जमीन हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद खबरों में है। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को हुई घटनाओं से जुड़े तीन मामलों की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने बताया कि शेख को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था और छह मार्च को सीबीआई ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।