सोमवार, जून 15 2026 | 11:55:03 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / निकाह के दूसरे दिन पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप

निकाह के दूसरे दिन पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप

Follow us on:

लखनऊ. लखीमपुर खीरी के कस्बा गोला गोकर्णनाथ में तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस कार्रवाई करने की बजाए पीड़िता को ही कोतवाली के चक्कर काटने पर मजबूर कर रही है। पीड़िता ने अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ता ने बताया कि मेरी शादी गुड्डू के साथ हुई है और निकाह के दूसरे दिन वह उसे अपने घर लेकर गया। जहां पर उसने उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद वह थाना पुलिस और जिले के आला अधिकारियों के चक्कर काट रही है, मगर उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

बीते दिनों तीन तलाक पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्य महिला आयोग व उच्च अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक द्वारा पति के अवैध संबंधों के चलते उसे पति द्वारा साथ न रखने की की शिकायत की थी। 3 तलाक के मामले में बीती 20 जनवरी गोला कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की। उसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पीड़िता ने यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई मदद की गुहार लगाई है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

आजमगढ़ फर्जी मदरसा घोटाला: कागजों पर चल रहे थे 219 मदरसे, जानिए कैसे हुआ इस बड़े खेल का पर्दाफाश

आजमगढ़ । रविवार, 14 जून 2026 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से सरकारी धन के …