लोड हो रहा है...

पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में जीता अपना मैच

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. बैडमिंटन में लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स कम्पटीशन में बेल्जियम के जूलियन कैरागी को 21-19, 21-14 से हरा दिया है. इससे पूर्व लक्ष्य के पहले मैच को रद्द घोषित कर दिया गया था क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी ने कोहनी की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक्स 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था. इस जीत के बावजूद लक्ष्य के राउंड ऑफ 16 में जाने पर संशय बना हुआ है.

हॉकी में भारत ने पूल बी के मैच में अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला है. आखिरी 2 मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए भारत की बराबरी कराई और एक-एक से ड्रॉ खेला. पूल बी में टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है और अंक तालिका में 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है.

एक बार फिर भारत के हाथ निराशा लगी है. 10 मीटर एयर राइफल पुरुष सिंगल स्पर्धा में भारत के अर्जुन बाबूता मेडल नहीं जीत सके हैं. फाइनल राउंड में वह चौथे स्थान पर रहे. इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल की महिला सिंगल स्पर्धा में भारत की रमिता जिंदल भी मेडल नहीं जीत सकी.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।