लोड हो रहा है...

ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी की घटना पर हर गुजरते दिन के साथ सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया. कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में पार्टी का झंडा उठाते हुए नारेबाजी कर रहे थे.

‘ममता नहीं चाहतीं कि जांच ठीक से हो’

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हम बंगाल के लोगों और मृतक डॉक्टर के परिवार की मांगों में अपना स्वर मिला रहे हैं. ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती हैं कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि कई रहस्य सामने आएंगे, वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलकर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लोग उन्हें छोड़ने वाले नहीं है क्योंकि यह एक जन आंदोलन बन गया है.’

टीएमसी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘वो जूनियर डॉक्टरों को डराने की कोशिश कर रही हैं, जब उन्हें पता लगा कि लोग बेखौफ हैं और ये डरते नहीं तो वो अपने बयान से पलटने की कोशिश कर रही हैं. ममता बनर्जी से लोग डरते नहीं है. उन्हें लगता है कि उनके हाथ में बहुत सारे गुंडे हैं जो दहशत फैलाएंगे लेकिन उनसे कोई नहीं डरता.’

ममता के किस बयान पर हुआ बवाल?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन पर कहा था कि सिर्फ एक एफआईआर उनके भविष्य को बर्बाद कर देगी. इस बयान के बाद बीजेपी ने भी ममता सरकार पर हमला बोला और उनपर डराने का आरोप लगाया. वहीं बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके ममता ने इस बयान पर सफाई दी.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।