बुधवार, अप्रैल 15 2026 | 05:35:37 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / उ.प्र. में मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा : महबूब अली

उ.प्र. में मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा : महबूब अली

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी करते-करते समाजवादी पार्टी विधायक महबूब अली ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया है। उन्होंने यूपी में मुस्लिम आबादी बढ़ने की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के 2027 में सत्ता से बेदखल किए जाने का दावा किया। दरअसल, अमरोहा से सपा विधायक बिजनौर की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनका विवादित बयान सामने आया है।

यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे महबूब अली ने योगी आदित्यनाथ सरकार को मुस्लिम आबादी के जरिए चेतावनी दे दी। जनसभा में विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है। तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा। सपा विधायक ने आगे कहा कि मुगलों ने देश में 800 सालों तक राज किया। जब वे नहीं रहे तो तुम क्या रहोगे? सपा विधायक ने भविष्यवाणी कर दी कि 2027 में तुम जाओगे जरूर, हम आयेंगे जरूर।

मोदी सरकार पर भी निशाना

बिजनौर में संविधान सम्मान सभा कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सपा एमएलए महबूब अली ने कहा कि 2027 में बीजेपी की सरकार बनने वाली नहीं है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सब कुछ बेच दिया। रेल, टेलीफोन, एलआईसी, एयरपोर्ट सब कुछ बेच दिया गया। विधायक ने कहा कि अब जनता इन्हें समझ चुकी है। अब ये दुबारा सत्ता में नहीं आने वाले हैं।

सपा की ओर से हुआ आयोजन

बिजनौर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सपा विधायक को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा और योगी आदित्यनाथ सरकार को मुस्लिमों की आबादी के आधार पर हराने का दंभ भरा। साथ ही, उन्होंने भाजपा सरकार को संविधान आरक्षण विरोधी भी बताया।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

बागपत: ‘रेप केस’ का डर दिखाकर पुलिसकर्मी का धर्मांतरण, फिर ₹17 लाख की ठगी; दिल्ली की महिला गिरफ्तार

लखनऊ । सोमवार, 14 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला …