मंगलवार, मई 12 2026 | 02:18:25 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / केंद्र सरकार ने किसानों की फसल बीमा योजना का किया विस्तार, बढ़ाई खाद पर सब्सिडी

केंद्र सरकार ने किसानों की फसल बीमा योजना का किया विस्तार, बढ़ाई खाद पर सब्सिडी

Follow us on:

नई दिल्ली. किसानों को साल 2025 के पहले दिन सरकार ने बड़ा तोहफा दे दिया है. केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत सरकार ने फसल बीमा योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है. इससे 4 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा किसानों को मिलने वाले DAP खाद पर सब्सिडी बढ़ा दी है. इस वजह से इसकी कीमत पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा है. पहले इसकी कीमत बढ़ने की आशंका थी.

इंटरनेशनल मार्केट में डीएपी खाद की कीमत बढ़ी

इंटरनेशनल मार्केट में डीएपी खाद की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद माना जा रहा था कि डीएपी खाद की कीमतों में इजाफा किया जाएगा. इससे किसानों की परेशानी बढ़ने वाली थी. लेकिन सरकार ने डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला लेकर किसानों को बड़ी राहत दी है.  सरकार ने डीएपी खाद पर 3,850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला लिया है. इसके तहत अब किसानों को 50 किलो ग्राम वाले डीएपी खाद के बैग 1350 रुपये में ही मिलते रहेंगे. सरकार ने किसानों के लिए कुल 69,515 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कैबिनेट ने किसानों को डीएपी खाद किफायती कीमतों पर मिले इसके लिए 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक के लिए NBS सब्सिडी से परे DAP पर एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार की मंजूरी दी है.

फसल बीमा का दायरा बढ़ाया

सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने के साथ ही फसल बीमा योजना का दायरा भी बढ़ाने का फैसला किया है. इसके तहत इसमें 4 करोड़ किसानों को शामिल करने का फैसला किया गया है. अब किसानों को इससे फायदा मिलने वाला है. क्योंकि इससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल नुकसान के वक्त आर्थिक सहायता मिल सकेगी.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ लेती मुस्कुराती ग्रामीण और शहरी महिलाएं।

सशक्त नारी, समृद्ध भारत: 2026 में महिलाओं के लिए 7 सबसे कल्याणकारी सरकारी योजनाएं

नई दिल्ली । रविवार, 10 मई 2026 भारत में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान …